//लोकेन्द्र सिंह बुन्देला//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश की उन्मुखी नीति के तहत कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए बी सिंह के निर्देशन व कुशल मार्गदर्शन में आजीविका मिशन कार्यालय प्रांगण में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया ।जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के कम पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को जो कोरोना काल के समय अपना काम छोड़कर अपने गांव आ गए थे उनको रोजगार उपलब्ध कराना है ।मेले का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री सोनू सुशीला यादव एवं भारतीय स्टेट बैंक लीड बैंक मैनेजर शोभना गुप्ता के द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। मेले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कौशल उन्नयन एवं रोजगार के जिला प्रबंधक दिवाकर तिवारी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान बेरोजगार हुए युवक युवतियों को रोजगार देने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा प्राप्त आवेदनों पर चयन किया गया इस रोजागर मेले में कुल 188 पंजीयन कराए गए जिसमे 119 आवेदकों का चयन हुआ रोजगार मेले में ग्रेनुअल ऑग्रेनिक एग्रीकल्चर,एसआईएस सिक्योरिटी,मदरसन पीथमपुर,एमाजोन गुड़गांव,फूड एंड क्राफ्ट इंस्टिट्यूट खजुराहो ने अपनी कम्पनी ने इंस्टॉल लगाए थे इस रोजगार मेले में बड़ामलहरा विकासखंड प्रबन्ध प्रेमचंद यादव,समूह प्रेरक नीलेश खरे, कमलेश सोनी ,स्वंत्रत प्रजापति,कंप्यूटर ऑपरेटर रविन्द्र खरे, एवं कार्यालय परिचालक राजेश सेन ने मेले में अपने दायित्वों का निर्वाहन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।