Translate

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

बक्सवाहा थाना पुलिस ने 20 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।



//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा निर्देशन में  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ तथा एसडीओपी बडामहलरा आर.आर. साहू  व थाना प्रभारी मार्गदर्शन में बक्सवाहा थाना प्रभारी शिवकांत दुबे के नेतृत्व में स्थायी वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु धरपकड अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में अन्तर्गत मंगलवार को बम्होरी चौकी प्रभारी महेश पांडे एवं उनकी टीम आर 1155 राजेश,आर 819 प्रशांत,862 महेन्द्र कुमार के द्वारा थाना बकस्वाहा में दर्ज प्रकरण के अंतर्गत 20 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी राजेश पारदी को गिरफ्तार किया गया है।

जिसकी जानकारी देते हुए बक्सवाहा थाना प्रभारी शिवकांत दुबे ने बताया कि 20 साल से फरार स्थाई वारंटी राजेश पारदी पिता सालिकराम पारदी निवासी शेखसेमरा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।