//मदन साहू//
नेटवर्क छतरपुर। स्थानीय शासकीय महाराजा महाविद्यालय के बीएससी द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम बुधवार साम को घोषित कर दिया गया हैं।जिसमें इस बार 13 विद्यार्थियों ने टाॅप टेन में जगह बनाई है।जिसमें इस बार छात्र बाजी मारते हुए 8 की संख्या में टाॅप टेन में शामिल हुए।वहीं इस बार तीन एनसीसी कैडिटों ने टाॅप टेन में स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान रचा है।
• इन्होंने बनाई टाॅप टेन में जगह....
छटवां स्थान - आकांक्षा चौरसिया
80.90 प्रतिशत
सातवां स्थान- देशना जैन व राजा विक्रम सिंह
80.18 प्रतिशत
आठवां स्थान- अनुष्का मिश्रा
80.00 प्रतिशत
नौवां स्थान - देवेंद्र सेन, मयंक चौरसिया और अनुराग द्विवेदी
- 78.90 प्रतिशत
दशवां स्थान- पूजा देवी पटेल
78.7 प्रतिशत
प्रथम स्थान प्राप्त अनादि सिरौठिया ने बताया सफलता का राज....
टाॅप टेन में प्रथम स्थान प्राप्त अनादि सिरौठिया ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि निरंतरता,धैर्य,दृढ़ता और परिश्रम से प्रत्येक मुकाम को हासिल किया जा सकता है।वहीं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के प्रोफेसरों,परिवार व दोस्त वसीम छीपा को दिया।उन्होंने कहा कि किताब से पढ़ाई कर और महाविद्यालय की कक्षाओं में निरंतर शामिल होकर ही डाउट क्लियर होते हैं।जो सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने का मूल मंत्र है।



