//अनेकांत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बीच अब छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी ने भी चुनावी शंखनाद का बिगुल बजा दिया है. शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र के बक्सवाहा में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया तो साथ ही पदाधिकारियों द्वारा सुंदर कांड का भी आयोजन किया गया।
कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती द्वारा बक्सवाहा कांग्रेस कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर महात्मा गांधी व इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
जिस दौरान सुश्री भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के प्रदुमन सिंह लोधी द्वारा बड़ा मलहरा क्षेत्र की जनता को धोखा दिया गया है तो साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रामराज्य लाने का वादा करके सत्ता में आई थी मगर वास्तविकता में उन्होंने रावण राज्य लाकर रख दिया है. अतः सत्तारूढ़ भाजपा के शासनकाल में घर की बेटियां सुरक्षित नहीं रही है. तो वही बात अगर बड़ा मलहरा क्षेत्र की बात करें तो यह क्षेत्र हमेशा से ही उपेक्षा का शिकार होता रहा है यहां के युवा रोजगार के लिए शुरुआत से ही भटकते आ रहे हैं तो वहीं इस क्षेत्र का गरीब किसान भी बदहाली एवं मौसम की मार के चलते परेशान है. तो वही सुश्री भारती ने बिकाऊ विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदुमन सिंह लोधी ने बड़ा मलहरा क्षेत्र की जनता एवं लोकतंत्र का अपमान किया है।
● यह रहे मौजूद।
नवीन कार्यालय के शुभारंभ के समय मुख्य अतिथि के रूप में दमोह विधायक राहुल सिंह लोधी, बंडा विधायक तरबर सिंह लोधी, महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, पूर्व विधायक की यादवेंद्र सिंह, बक्सवाहा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बन्ना, महामंत्री वीरेंद्र निमानी, पूर्व पीसीसी मेंबर राजेश जैन रागी, एनएसयूआई के बक्सवाहा ब्लॉक अध्यक्ष रत्नेश रागी तथा एनएसयूआई संगठन कांग्रेस आईटी सेल के कार्यकर्ता एवं बक्सवाहा ब्लॉक के तमाम सेक्टर के मंडलम के कार्यकर्ता पदाधिकारी बूथ प्रभारी सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

