Translate

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

निवाड़ी। जिले के दो महत्वपूर्ण विभागो को मिले ईमानदार अफसर...लगन और मेहनत से बनायी अमिट पहचान।




//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी।  मध्यप्रदेश के 52 वां जिला निवाडी में प्रशासनिक फेरबदल के चलते दो प्रमुख अलग अलग विभागो में बहुचर्चित कर्तव्यनिष्ठ अफसरों की तैनाती की गयी है नवागंतुक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव की कर्तव्य कार्यशैली और कुशल न्यायप्रियता से निवाडी  क्षेत्र पूर्व परिचित है।

ईमानदार और न्यायप्रिय छवि के चलते  श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव को निवाडी एसडीओपी बनाये जाने पर लोगो मे हर्ष और प्रसन्नता का माहौल देखा जा रहा है ।

तथा माफिया अपराधियों में दहशत और हडकंप का माहौल निर्मित हो गया  है ।

श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव लगभग एक दशक पूर्व सेंदरी और निवाडी थाना प्रभारी के रूप मे सेवाएं दे चुके है ।

क्षेत्रीय जनता के बीच स्वच्छ छवि के रूप मे जाने पहचाने जाते है । 

तथा हर हुनरबाजो की हरकतों से पूर्ण बाकिफ है ।

तात्कालीन निवाडी थाना प्रभारी के रूप में अनेक ऐतिहासिक सफलताओ के साथ साथ आपने अपराधिक वारदातों पर नियत्रंण प्राप्त कर प्रशंसनीय उपलब्धियां  हासिल की है ।

मध्यप्रदेश के  नक्सलवादी क्षेत्र जिला बालाघाट अंतर्गत  उपवन मण्डला अधिकारी लाची से स्थानांतरित होकर निवाडी उपवन मण्डलाधिकारी बनी एडीओ वन विभाग के रूप मे डां कल्पना तिवारी पदांकित  हुयी है ।

जिनकी निष्पक्ष कार्यशैली की बजह से वन माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है ।

बता दे कि डांक्टर कल्पना तिवारी का जन्म बुन्देलखण्ड की शौर्य भूमि दमोह मे हुआ तथा निर्भीक निष्पक्ष एवं न्यायप्रिय वन देवी के रूप मे जानी पहचानी जाती है ।

जिले दो विभागो में चर्चित ईमानदार अफसरो की तैनाती को लेकर जनता में खुशी और  अपराधिक महकमों मे हडकंप मचा हुआ है ।