नेटवर्क छतरपुर। यदि व्यक्ति योग से सीमित समय में शारीरिक व मानसिक स्वस्थता रूपी संपूर्ण लाभ पाना चाहता है तो आसन, प्राणायाम के पूर्व यम नियमों का पालन बहुत जरूरी है। यह बात प्रोफेसर जयप्रकाश शाक्य विभागाध्यक्ष (दर्शनशास्त्र) ने योग कक्षा की 11 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। यह योग कक्षा सटई रोड छतरपुर स्थित मां पीतांबरा मंदिर पर,पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में, पिछले 11 वर्षों से लगातार चल रही है तथा सैकड़ों लोगों को निरोगी बनाने में सहायक सिद्ध हुई है। प्रोफेसर शाक्य ने अष्टांग योग पर अपने सरल व सारगर्भित उद्बोधन में कहां कि महर्षि पतंजलि ने योग को वैज्ञानिकता प्रदान की और वर्तमान काल के महर्षि स्वामी रामदेव जी ने इसे विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित कराया व जन-जन तक पहुंचा कर इसे उपयोगी बनाया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को भी स्मरण किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दैनिक मंत्र उच्चारण के साथ राम कृपाल पटेल योग शिक्षक एवं जिला प्रभारी पतंजलि किसान सेवा समिति ने कराया। योग शिक्षक एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हीरालाल कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर जयंती पटेल , स्मिता पटेल ,जान्हवी कुशवाहा, प्रभात पाल ,प्रियंका यादव, प्रतीक्षा पाल, ने देशभक्ति गीत गाए तथा लकी यादव ,टीना सिंह, शिवानी यादव ,राजवीर सेन, रिया सिंह, नरेश विश्वकर्मा, सत्यम कुशवाहा, अरविंद यादव आदि ने वृक्षासन, चक्रासन जैसी कठिन आसनों का प्रदर्शन कियाl इन सभी को पुरस्कार दिए गएl उपस्थित सभी लोगों को शंभू दयाल यादव द्वारा मास्क बांटे गए तथा सभी को हैंड सैनिटाइजर कराया गया। राज बहादुर पाल द्वारा सभी को योग संदेश पत्रिका तथा योग परिचय नामक पंपलेट प्रदान किए गए ।कार्यक्रम के दौरान अन्य योग शिक्षक राम सिंह परमार ,चतुर्भुज विश्वकर्मा, रामविशाल पटेल, अरुण मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद यादव जिला सोशल मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन श्यामसुंदर अवस्थी द्वारा किया गया तथा शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Translate
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020
