बक्सवाहा(छतरपुर)। 02 अक्टूबर 2020 महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर संकुल सहयोग दल सी. एफ. टी. एवं आजीविका मिशन बकस्वाहा के महिला समूह सदस्यों द्वारा ग्राम निवार मे हरीतिका संस्था के सहयोग से स्वच्छता हेतु ग्राम मे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हरितिका संस्था की ओर से श्री संदीप खरे ने "महिलाओं को हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे साफ़ सफाई हेतु श्रम दान करूँगा / करूंगी इस हेतु शपथ दिलाई गई" एवम ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही कार्यक्रम में स्वच्छता संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें संस्था की ओर से श्री विनीत सिंह, दीपिका शर्मा, धनराज सिंह, कन्हैया लाल लोधी आदि सदस्य उपस्थित रहें।
Translate
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020