//मदन साहू//
नेटवर्क छतरपुर।. शासकीय महाराजा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीपी शुक्ला जी के निर्देशन में एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ बीएल कुम्हार, डॉ अपर्णा प्रजापति की देखरेख में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर 191 जयंती पर परिचर्चा की गई कार्यक्रम का आरंभ एनएसएस छात्रा रागिनी, रजिया फातिमा द्वारा एनएसएस गीत साथ ही गीता पटेल के द्वारा गांधी जी के प्रिय गाना वैष्णव जन तो तेने कहिए की प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम में डॉक्टर आर पी अहिरवाल सहायक प्राध्यापक संस्कृत ने स्वयंसेवकों को विस्तार से गांधी जी के व्यक्तित्व एवं जीवन शैली को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एन के जैन प्राध्यापक इतिहास ने गांधीजी के स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता के योगदान पर अपना विचार प्रस्तुत किया एवं स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के आखिरी चरण में स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश समाज को दिया।