Translate

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

बड़ामलहरा। BLO समूह की बैठक हुई संपन्न...दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।


 //लोकेन्द्र सिंह बुन्देला//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। चुनाव आयोग ने जैसे ही चुनाव तारीक की घोषणा की और आदर्श आचार संहिता लगी तभी से चुनाव की तैयारियां प्रशासन की तरफ से जोरों पर है।वही बड़ा मलहरा विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मंगल भवन मैं बड़ा मलहरा बक्सवाहा घुवारा क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक आयोजित की गई जिसमें मतदान संबंधी सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और साथ ही साथ डिजिटल रूप से प्रशिक्षण दिया गया उपस्थित बीएलओ  को  जिन कार्य में कठिनाई उत्पन्न हो रही थी उसके  संबंध में  मास्टर ट्रेनर  के द्वारा उनकी कठिनाइयों को दूर किया गया इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए तहसीलदार केके गुप्ता ने बताया कि बड़ा मलहरा बक्सवाहा और घुवारा के बीएलओ को आज मीटिंग हुई इसमें मतदान  कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।