Translate

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020

निवाड़ी। हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पैगम्बर साहब का जन्मोत्सव...मस्जिदों में अदाकर नबाज एक दूसरे के गले-मिले।



//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी। इस्लाम ऐ चिराग पैगम्बर हजरत हुजूर सलल्लाहो अल्हे वसल्लम मोहम्मद साहब के अवतरित दिवस पर मौमिन समाज सहित सभी  बाबा प्रेमी हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे से गले मिले ।

 जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर अल्लाह के चहेतों ने देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए इस्तकबाल किया ।

स्थानीय एवं इलाके की मस्जिदों में नबाज अदा करते हुए अल्लाहे हुजूर परवदिगार से देश में अमन चैन -एकता अखण्डता सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण बने रहने के साथ साथ आपस में सदैव एक दूसरे के प्रति भाईचारा बने रहने की भी दुआ की गयी ।

जश्न ऐ ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शासन के दिशानिर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया गया तथा उत्सव जुलूस पर पाबंदी होने की बजह से मौमिन बंधुओं ने एक दूसरे से गले मिलकर हुजूर साहब के जन्मोत्सव को सांझा करते हुए मिठाइयां बांटी और दाबत दी गई ।

ग्राम पंचायत पठाराम के पठानी मुहल्ला में स्थित मस्जिद में भी शांतिपूर्ण ढंग से सुबह की नबाज अदा करने के बाद दिन भर खुशी का माहौल रहा ।

इस मौके पर खुशियों में पटाखे फोडें गये तथा लोगो ने अपने अपने घरो को रंगबिरंगी झालरों से सजाएं रखा जो बेहद आकर्षण का केन्द्र रहा।