//अनेकांत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के चौकी बम्होरी में पुलिस ने एक युवक के पास से देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
जानकारी देते हुए बक्सवाहा थाना प्रभारी शिवकांत दुबे ने बताया कि शनिवार की दोपहर दिलीप कटारे पिता गौरीशंकर कटारे शराब के नशे में धुत होकर बमोरी बस स्टैंड पर गाली गलौच एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए एवं हाथ में देसी कट्टा लेकर घूम रहा था।
जिसके बाद सूचना मिलने पर आरोपी को दबिश देकर रंगे हाथ कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।