Translate

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

बड़ामलहरा से कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती साध्वी से सीधी बात हमारे साथ.... जानिए सवाल? और उनके जबाब।


कांग्रेस प्रत्याशी - राम सिया भारती

   //लोकेन्द्र सिंह बुन्देला(बड़ामलहरा)//

•  पार्टी ने आप पर क्या विश्वास किया कि जो आपको टिकट दी?

"मैं जब 4 वर्ष की थी तभी से मैं अपनी मौसी के यहां बमनी गांव में आ गई थी और इस क्षेत्र में प्रवचन का कार्य 6 वर्ष की उम्र से करना चालू कर दिया था और मुझे हर वर्ग जाति के लोग पसंद करते हैं मुझे जाति धर्म से कोई लेना देना नहीं है  मैं सन्यासी हूं सन्यासी का धर्म व कर्तव्य समाज का भला करना है।"


•  आपके जनता के बीच चुनावी मुद्दे क्या होंगे?

 "स्वास्थ्य शिक्षा और क्षेत्र का विकास करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है मैं तो साध्वी हू मेरा परिवार ही मेरी क्षेत्र की जनता है।"


•  पार्टी के जो कार्यकर्ता नाराज हैं उन्हें आप कैसे मनाएंगे?

"वह तो हमारे घर के लोग हैं जब एक घर में चार बर्तन होते हैं तो आवाज तो आती है लेकिन उन्हें बर्तनों को एक साथ रख दिया जाता है इसी तरह हम लोग भी एक परिवार के लोग हैं और पार्टी के लोगों के बीच जो भी आपसी मनमुटाव और नाराजगी है उसे हम आपस में बैठकर ही निपटा एवं सुलझा लेंगे और साथ में पार्टी के जो भी क्षेत्र के कार्यकर्ता हैं वह हमारे साथ मिलकर कार्य करेंगे और बड़ा मलहरा में कांग्रेश पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लेकर काम करेंगे।"


•  पूर्व विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी के रेत के मुद्दे एवं विकास के मुद्दे पर आप क्या कहना चाहती हैं?

 "उन्होंने रेत के अलावा किया ही क्या है उन्होंने जनता की नहीं सुनी केवल अपना घर भरा है और क्षेत्र का विकास आप स्वयं जाकर देख सकते हैं कि उन्होंने 15 माह में क्या किया, बालू  उन्होंने बालू के अलावा क्षेत्र की जनता को विकास के मुद्दे से गुमराह किया।"


•  पूर्व विधायक प्रधुम्न सिंह एवं आप दोनों ही बाहरी प्रत्याशी हैं तो जनता आपको कैसे पसंद करेगी?

"मेरा जन्म जरूर टीकमगढ़ जिले का है लेकिन जब मैं 4 वर्ष की थी तभी मेरी मौसी ग्राम बमनी घाट में लेकर आई और मैं जनता के बीच रह रही हूँ और टीकमगढ़ भी बड़ा मलहरा से लगा हुआ क्षेत्र है कोई दूर नहीं।"


•  पूर्व में भी आपने टिकट मांगी थी पर नहीं मिली उसका क्या कारण है?

"उमा भारती के द्वारा प्रधुम्न सिंह लोधी को टिकट दिलवाई गई जिससे मेरी टिकट कट गई थी पहले भी प्रधुम्न सिंह ने भाजपा से टिकट लेने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्हें नहीं मिली तो उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा लेकिन ज्यादा दिन नहीं टिक पाए  15 माह के बाद ही वह भाजपा में चले गए ,लेकिन पार्टी ने मुझ पर दोबारा विश्वास किया जिस पर मैं खड़ी उतरूंगी और इस बार पूर्णता क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी की तरफ से चुनाव लडूंगी और पार्टी के कार्यकर्ता और जनता मेरे साथ होगी क्योंकि वहां की जनता मूड बना चुकी है और पार्टी के सारे विधायक एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सारे लोग हमारे साथ हैं और जो लोग रूठे हुए हैं उन्हें हम मना लेंगे।"


•  यह क्षेत्र उमा भारती का गढ़ माना जाता है आप किस प्रकार जीत हासिल करेंगी?

"ऐसा नहीं है मैं भी क्षेत्र की हूं में बचपन से यही रही हूं और इसी क्षेत्र मैं रहकर समाज सेवा भजन कीर्तन आदि का कार्य जनता के बीच में रहकर ही किया है और वह भी साध्वी थी और मैं भी साध्वी हूं जिससे क्षेत्र की जनता मुझ पर विश्वास करती है और मुझे जनता के बीच में रहकर ही कार्य करना है मेरा परिवार ही मेरी क्षेत्र की जनता है।। उमा जी ने क्षेत्र के किसी सजातीय को आगे नही बढ़ाया।"


•  क्या चुनाव जाति और धर्म को देखकर होगा?

यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच का है और सत्य और असत्य के बीच का है इसमें कमलनाथ जी सत्य और धर्म के साथ खड़े हुए हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के लोग अधर्म और असत्य का साथ दे रहे हैं मैं एक साध्वी होने के नाते इस क्षेत्र की माताओं और बहनों धर्म में आस्था एवं विश्वास रखने वालों से अपील रखती हूं कि वह धर्म व सत्य का साथ देते हुए कांग्रेस को जिताए आसत्य और अधर्म का साथ देने वाली भाजपा को हराएं,फैसला क्षेत्र की जनता के हाथ में।"