Translate

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

बक्सवाहा में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन।



//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। वन परीक्षेत्र बकस्वाहा में श्रीमान उप वन मंडल अधिकारी के बी गुप्ता के निर्देशन में वन परीक्षेत्र अधिकारी एस के सचान द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन समापन सफलतापूर्वक किया गया।

इस आयोजन में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया. बता दें कि मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के मध्य वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है. इसमें वन्य प्राणी एवं वन्य जीवन को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

 इसी क्रम में वन परिक्षेत्र बकस्वाहा में भित्ति चित्रण प्रतियोगिता मिट्टी का जादू मूर्ति कला प्रतियोगिता वन्य प्राणी जागरूकता रैली इत्यादि कार्यक्रमों का संपादन किया गया.

    भित्ति चित्रण प्रतियोगिता में संतोष बंसल नीरज यादव एवं गणेश बंसल निवासी गढोही को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा मिट्टी का जादू मूर्ति कला प्रतियोगिता में प्रियांशु नापित को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ सप्ताह का समापन वनरक्षक कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा वन्य गीत गाकर किया गया