बक्सवाहा(छतरपुर)। बड़ा मलहरा विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के उद्देश्य से शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के बक्सवाहा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा आयोजित होनी है।
जिसके पहले अब स्थानीय प्रशासन हरकत में आ चुका है. जानकारी के अनुसार बता दें कि जिन टूटी हुई सड़कों का मरम्मत कार्य पिछले 2 साल से अवरुद्ध पड़ा हुआ था उन्हें अब आनन-फानन में दुरुस्त किया जा रहा है।