Translate

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

सागर-छतरपुर जिला स्तरीय सीमा पर चेकिंग के दौरान आठ लाख की नगदी जप्त।



 बक्सवाहा(छतरपुर)। बड़ा मलहरा उपचुनाव की बढ़ती हुई सरगर्मी के बीच जिले के सीमावर्ती इलाकों पर पुलिस की नाकेबंदी करते हुए सख्त वाहन चेकिंग की जा रही है. जिस दौरान शुक्रवार को पुलिस ने छतरपुर-सागर जिला स्तरीय सीमा जो बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़देवरा के समीप बनाई गई चेक पोस्ट पर स्थित है. जहां से शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान करीब ₹800000 की नकदी जप्त की गई है।

जिसकी जानकारी देते हुए बक्सवाहा थाना प्रभारी शिवकांत दुबे ने बताया कि छत्रपाल गोंड पिता बिंद्रा गोंड उम्र 27 वर्ष निवासी शाहगढ़ है जिसके पास से करीब ₹800000 की नगदी जप्त की गई है जो स्कॉर्पियो गाड़ी से शाहगढ़ से छतरपुर की ओर जा रहा था।