Translate

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

निवाड़ी। "दिवंगत बेटियो को न्याय दो" आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर बसपा ने राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन....BSP जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार बोले कि "भाजपा व कांग्रेस शासित राज्यों में छात्राएं महफूज नही"

//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी। देश मे लगातार हो रही दलित समुदाय की बेटियों के साथ छेडछाड सामूहिक बलात्कार, हत्याओ की बारदाते थमने का नाम नही ले रही है ।

पीडितो परिवारो के साथ पुलिसिया बर्बरता की जा रही है ।

दबंग अपरधियों को सत्ता और समाज में प्रभावशाली सवर्ण नेता और अफसर हिंसक बलात्कारी हत्यारों को संरक्षण दे रहे है।

देश के लगभग सभी राज्यों में खासतौर से उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश और राजस्थान की कांग्रेस - भाजपा शासित सरकारे पूर्ण रूप से राज्य की महिलाओं की रक्षा करने में अक्षम नजर आ रही  है।

उक्त आरोप लगाते हुए बसपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार ने हाथरस की बेटी सहित अनुसूचित जाति बालिकाओं महिलाओं के साथ कानपुर उ.प्र. एवं नरसिंहपुर मध्यप्रदेश जिले के चिचली थाना अंतर्गत सामुहिक दुष्कर्म की शिकार मृतक महिला के हत्यारों सहित मनीषा वाल्मीकि के हत्यारों को फांसी की मांग करते हुए अपर कलेक्टर एस.के अहिरवार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार दिल्ली को ज्ञापन सौंपा ।

बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार के नेतृत्व में डांक्टर भीमराव अम्बेडकर चौराहे से चलकर प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौपे गये ज्ञापन के माध्यम से हत्या और बलात्कार के शिकार हुयी मृतक बेटियों के पीडित परिजनों को आर्थिक सहयोग की मांग करते हुए हत्या के आरोपियों को अविलंब फांसी की सजा देने की भी मांग की है ।

•  यह रहे मौजूद....

सर्वश्री अनिल रवि प्रभारी ,  सालिक राम कुशवाहा पूर्व प्रत्याशी निवाड़ी , संजय सूर्यवंशी , दीपक अहिरवार विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीपुर , रतीराम अहिरवार नेता जी पिपरा , पवन अहिरवार कन्हैया रैकवार ,  राजकुमार सूर्यवंशी , अमित अहिरवार , जीवन अहिरवार , महेंद्र परिहार कमलेश कुशवाहा गोविंद दास कुशवाहा संदीप अहिरवार , सुनील अहिरवार , ह्रदेश अहिरवार और भी कार्यकर्ता शामिल रहे।