//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाडी के आमने सामने पटवारी भवन से लेकर खदिया वाले हनुमान मंदिर के रास्ते तक रखी गुमटियों से अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम लग जाता है ।
जाम के हालत कभी कभी तो जनजीवन के लिये बेहद संकटकारी हो जाते है तथा एमरजेंसी चिकित्सिय वाहन एम्बुलेंस , जननी एक्सप्रेस अधिकांश जाम में फस जाते है ।
इस बजह से मौत के मुंह में जूझ रहे रोगियों को अस्पताल तक पहुंचाने मे विलम्ब हो जाता है ।
समय पर प्रसव वेदना पीडित महिलाओं को हमेशा समस्या बनी रहती है ।
जाम में फसे होने की बजह से फायरब्रिगेड वाहन भी लगी आग बुझाने समय पर नही पहुंच पाते है ऐसी कई घटनाएं घटित हुयी है जिनमें आग बुझाने पहुंचे फायरब्रिगेड वाहन जाम में ही फसे रहे और आग से सब कुछ जलकर स्वहा हो गया ।
जिला बनने के बाद से शहर में आवादी और आवागमन, यातायात की असुविधा अत्याधिक बढ गयी है ।
मुख्य बाजार से निकलते दो पहिया व फोरव्हीलर वाहन पर्याप्त चौडी सडक नही से जाम की बजह बन जाते है ।
अस्पताल के आमने सामने सकरी सडक किनारे रखी अवैध तरीकें से गुमटियां रखी होने की बजह से भी भारी सकीर्णता बनी रहती है ।
स्थानीय प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाने का ढिढोरा तो पीटा तथा अतिक्रमणकारी गुमटी धारियों को गुमटी हटाने के वास्ते नोटिस भी दिये लेकिन अंतता सब कुछ टायटाय फिस्स हो गया ।
अस्पताल के मैन गेट के सामने सडक पर लगी हाई बोल्टेज की विधुत डीपी भी अक्सर आग उगलती रहती है ।
जिस कारण जनहानि का अंदेशा बना रहता है ।
लम्बे समय से डीपी हटाये जाने की मांग भी उठ रही है ।
तत्कालीन कलेक्टर श्री अक्षय सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य निवाडी के औचक निरीक्षण करते वक्त अस्पताल के आमने सामने रखी गुमटियों को हटाने के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये थे ।
मुख्य बाजार के मध्य डिवाइडर की मांग कर रहवासियों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक श्री अनिल जैन जी से की है ।
दो वर्ष पूर्ण अस्तित्व में होने के बाबजूद भी जिला निवाडी के बाजारू सडक के हालात ज्यो के त्यो है ।
इस भीडभाड़ इलाके में अनेक वाहन दुर्घटनाएं भी हो चुकी है ।
स्थानीय लोगो ने कलेक्टर आशीष भार्गव जी से अस्पताल के सामने रखी गुमटियों को हटाये जाने की मांग की है ।