//विन्द्रावन विश्वकर्मा, मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा तहसील घुवारा के अंर्तगत इंतजाम पुतरीखेरा में एक बेड़ा की फसलों को गांव के कुछ दबंगों ने सोयाबीन की फसल में आग लगा कर नष्ट कर दिया।
जिससे लाखों की फसल खाक हो गई जहां एक ओर फसल को पहले ही नुकसान झेल रहा है वहीं बची हुई फसल को गांव के ही राजू अहिरवार पिता भन्ता अहिरवार ने अपनी पुरानी दुश्मनी के चलते आग लगा दी।
एक निसाहाय महिला दर दर भटकने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई वेवा वति अहिरवार ने बताया कि गांव के राजू के द्वारा मेरे बेटे को पहले ही मारपीट की गई थी जिसके बाद फसल को नष्ट करने की धमकी दी गई है और जब में मंगलवार को खेत पर गए तो मेरी फसल नष्ट कर दी गई थी।
जिसकी शिकायत चौकी घुवारा तथा तहसील में दी लेकिन कोई अधिकारी मुआयना करने के लिए नहीं आये, मेरे तथा मेरे परिवार के भरण पोषण केसे होगा।
बेवा के बेटे का कहना है कि यदि राजू को सजा नहीं मिली तो हम कलेक्टर के बाद आवेदन करेंगे।
क्योंकि दो माह से राजू के डर से घर नहीं जा रहा क्योकि राजू का कहना है कि जब भी में घर जाऊंगा मुझे मार दिया जायेगा।इसी कारण से मेरी फसल में आग गला दी क्योंकि फसल में आग लगने में घर पर जाऊंगा और वो अपनी दुश्मनी जरूर निकालें गा।
जब इस संबंध में चौकी प्रभारी से बात की गई तो बताया गया कि पारिवारिक मतभेद के कारण के कारण सही पता नहीं चल पा रहा है सही जानकारी के बाद कार्रवाई की जाएगी।