Translate

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

बक्सवाहा। 5 फरवरी से शुरू होगा बक्सवाहा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट,श्री श्री 1008 महंत किशोरदास जी महाराज के सानिध्य में होगा आयोजन।


//रूपेश जैन,शिवराम अठ्या//

बक्सवाहा(छतरपुर)। इस संबंध में आज लायंस क्लब के सभी प्रायोजको  एवं खिलाड़ियों की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें यह निर्णय लिए गए इस बार के आयोजन में टेनिस क्रिकेट मैराथन दौड़ महिला क्रिकेट एवं 100 मीटर की दौड़ एक दिवसीय वॉलीबॉल मैच होंगे इस बार के आयोजन में टेनिस क्रिकेट में वार्ड नंबर 1 से 15 बार्ड तक की टीमे एवं एक टीम अध्यक्ष एकादश के नाम से रहेगी। जिसमें तीन खिलाड़ी दूसरे शहरों से खेल सकते हैं वार्ड का खिलाड़ी अपने ही वार्ड से खेलेगा वार्ड की टीमों को प्रायोजित करने के लिए नगर के कई प्रतिष्ठानों ने अपनी सहमति प्रदान की है जिसमें संदीप भैया फ्रेंड्स क्लब,प्रशांत ग्रुप, मानस गारमेंट्स, प्रकाश ट्रेडर्स, गौरव कलेक्शन,  कलीम कंप्यूटर्स, राधा रानी बीज भंडार ,गोरा टूर एण्ड ट्रैवल्स, मनीष भैया फ्रेंड्स क्लब ,राज किशोर तिवारी फ्रेंड्स क्लब ,पांडव कृषि फार्म सुनवाहा, मोती यादव कंस्ट्रक्शन शाहपुरा, संदीप यादव कंस्ट्रक्शंस ,परमार कंस्ट्रक्शन ,बालाजी कंस्ट्रक्शन, डीएचएस कंस्ट्रक्शन, शाह शीतल पेय जल, अंकुश फट्टा फ्रेंड्स क्लब, मुस्कान चाट सेंटर,  अभय फट्टा अनिल सोनी मंडल अध्यक्ष, शंकर सोनी, पवन राय श्याम पटेल बड्डू जैन ,  पुष्पेंद्र परिहार, जैन मशीनरी एंड हार्डवेयर, गोल्डी टेलीकॉम, सुनील बूट हाउस, माधव फ्रूट्स, ने टूर्नामेंट को प्रायोजित करने में सहमति प्रदान की महिला क्रिकेट मैच लेदर मैच खेले जाएंगे जिसमें चार टीमों सागर ललितपुर छतरपुर एवं बक्सवाहा टीम को आमंत्रित किया गया है मैराथन दौड़ 6 फरवरी को अमोदा बैरियर से खेल मैदान तक होगी टूर्नामेंट के उद्घाटन में स्थानीय विधायक नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय प्रद्युम्न सिंह लोधीजी को आमंत्रित किया गया है आज की मीटिंग में संदीप खरे लल्ला भैया देवी सिंह राजपूत व्यायाम निर्देशक संजय दुबे आनंद जैन राकेश फट्टा बृजेश रावत महेंद्र नापित राघव बिल्थरे अभय श्रीवास्तव महेंद्र लोधी अशोक पटवा पवन ठाकुर मनोज प्रजापति ब्रजेश ताम्रकार वैभव ताम्रकार रूप सिंह लोधी शिक्षक धर्मेंद्र सिंह राजपूत  मदन रैकवार सुनील पाटकर अभिषेक पटेल राहुल यादव हिमांशु नापित प्रद्युम विश्वकर्मा सोहित जैन सचिन सेन प्रशांत दुबे ओम रैकवार हर्षित चौरसिया आदि उपस्थित रहे।