//रूपेश जैन,शिवराम अठ्या//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्स्वाहा नगर में आगामी गर्मी के दिनों में पेय जल संकट की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद द्वारा जगह-जगह बोर करवाये जा रहे हैं मगर जल संकट से पूर्ण रूप से निपट पाना बड़ी चुनौती होगा।
नगर परिषद CMO श्री लखन लाल पाठक ने बताया कि आगामी गर्मी के दिनों में जलसमस्या से निपटने के लिए अभी तक कुल 04 बोर करवाये गये है जिनमे से 03 में पानी निकला है तथा एक बोर में पानी नही निकला है. एवं उन 03 बोर में से पर्याप्त मात्रा में पानी 3 इंच खेराई नामक स्थान पर निकला है।