//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
बता दें कि आज 09 अगस्त सोमबार को बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए 02 वैक्सीनेशन केंद्रों पर 45+ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज लगाया जाएगा।
बीएमओ डॉ. ललित उपाध्याय ने बताया कि आज टीकाकरण में 45+ व 18+ से अधिक आयु वर्ग के 170 लोगों को कोरोना की कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगाय जाएगा। जिसके लिए बक्स्वाहा क्षेत्र में बनाए गए वैक्सीनेशन - सेंटर पंचायत भवन कुशमाड़ में 70 डोज एवं बालिका हायर सेकंडरी स्कूल में 100 डोज लगाए जाएंगे। एवं इसके अलावा बक्सवाहा के बालिका हायर सेकंडरी स्कूल में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर 200 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन का प्रथम व दूसरा डोज लगाया जाएगा।