//शिवराम आठ्या//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र में आए दिन बीच सड़क पर आवारा मवेशियों की लड़ाई अक्सर देखने को मिल जाती है।
बक्सवाहा में बीच सड़क पर मवेशी खड़े रहते हैं जिससे वह वाहनों से टकरा भी जाते है.
तो वहीं मवेशियों की लड़ाई से, सड़क से निकलने वाले बाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है.
जिससे कई बार वह किसी घटना दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं।
अतः बक्स्वाहा नगर परिषद क्षेत्र में आवारा मवेशियों की लड़ाई से लोगों को हमेशा घटना दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।