(प्रतीकात्मक - फ़ाइल फोटो)
//विनोद कुमार जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में आज शनिवार को 6 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बक्सवाहा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री ललित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्सवाहा में कुल 06 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिसमें वार्ड नंबर 02 के एक 52 वर्षीय पुरुष की कोरोनावायरस पॉजिटिव आई है.
तथा वार्ड नंबर 03 के दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें एक 21 वर्षीय युवक तथा 1 साल की एक बच्ची शामिल है।
एवं इसके अलावा वार्ड नंबर 6 से एक 28 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
तथा वार्ड नंबर 08 से 70 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
एवं बक्सवाहा क्षेत्र के खिरिया खुर्द से भी एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।