Translate

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

जैन देव तीर्थ सुरई में णमोकार मंत्रोच्चार हुआ संपन्न।





बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जैन देव तीर्थ तीर्थ सुरई में आज णमोकार मंत्र उच्चारण एवं विविध कार्यक्रम संपन्न हुए।

जिस दौरान प्रसिद्ध स्थल जैन देव तीर्थ सुरई में णमोकार महामंत्र का जाप एवं णमोकार ध्वनि का आयोजन किया गया।

देव तीर्थ सुरई की ट्रस्ट कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक मास्टर प्रेम चंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐतिहासिक स्थल देव तीर्थ सुरई को संवारने की जरूरत है जिसके उद्देश्य से यहां आज विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए।

जिस दौरान जैन धर्मावलंबियों की मौजूदगी रही।