सिद्ध क्षेत्र में बैठक रविवार को आयोजित।
सजातिये बंधुओं से बैठक में पहुंचने की गई अपील...
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर) । राष्ट्रीय आयोजन में बुन्देलखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका हो इस हेतु एक बैठक का आयोजन सिद्ध क्षेत्र नैनागिर में 20 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 01 बजे से आयोजित की जा रही है।
सभी से बैठक मे पहुंचने की गई है अपील....
बैठक के संयोजक सुरेश जैन (पूर्व आई . ए. एस) अध्यक्ष सिद्ध क्षेत्र नैनागिर ,सेठ दामोदर शाहगढ महामंत्री नैनागिर सिद्ध क्षेत्र ,
पवन"घुवारा" टीकमगढ़ ,जवाहरलाल जैन,दिलीप जैन बक्स्वाहा ,अशोक जैन क्रांतिकारी महामंत्री ने बताया कि
जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी 108 फुट प्रतिमा निर्माण की पावन प्रेरिक गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि श्री ञानमाति माता जी का बुन्देलखण्ड संभाग मे प्रथम बार मंगल बिहार चल रहा है।
पूज्य माता जी 18 जनवरी को बकस्वाहा पहुंचेगी और 19 जनवरी को सिद्ध क्षेत्र नैनागिर पहुचने की संभावना है।
पूज्य माता जी का यह मंगल बिहार तीर्थंकर भगवातो की जन्मभूमि अयोध्या के लिये हो रहा है। अयोध्या पहुंच कर बहाँ पर विराजमान 31फुट उत्तुंग भगवान रिषभदेव की प्रतिमा का 10 मार्च से 29 मार्च 2019 तक महामस्तकाभिषेक राष्ट्रीये स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
तथा 4 मार्च से 8 मार्च 2019 तक भगवान सुमितनाथ टोक पर नवनिर्मित मंदिर मे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव तथा 9 मार्च को विशाल रथायात्रा का आयोजन किया जा रहा है ।
उक्त राष्ट्रीय आयोजन में बुन्देलखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका हो इस हेतु एक बैठक का आयोजन सिद्ध क्षेत्र नैनागिर जी में दिनांक 20 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 01 बजे से आयोजित है।
सभी सजातिये बंधुओं से बैठक मे पहुंच कर बैठक सफल बनाने की अपील करते है ।