//मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब की जयंती को मनाया गया लेकिन इस बार शासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए एक अगर तरीके से बाबा साहब अम्बेडकर जी की वर्षगांठ के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
जगदीश बार्ड में बाबा साहब की जयंती को एक छोटे स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण किया तथा बाबा साहब की विचारधारा को लोगों को अवगत कराया ।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री बलिराम अहिरवार, विशिष्ट अतिथि श्री प्यारेलाल अहिरवार, संचालक रमेश नेता, आयोजक राजेश,गोकल अहिरवार, तथा पूरे कार्यक्रम के संरक्षक श्री लुटरा अहिरवार जिन्होंने शासन के निर्देशानुसार लोगों को एकजुट किया और नगर के अलग अलग बार्ड आये लोगों को दो गज की दूरी के साथ बैठाया तथा सभी को सेनरटाइज किया ।
इस बार जयंती को अलग अलग जगहों पर मनाई गई जिससे लोगों की भीड़-भाड़ कम हो सके जयंती का उत्सव अम्बेडकर भवन, तथा भाजपा मण्डल के द्वाराकार्यक्रम का आयोजन किया गया।