Translate

बुधवार, 2 जून 2021

घुवारा। तहसीलदार पहुचे कंचनपुर ग्रामीणों को किया वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। कोरोना महामारी से बचाओ के लिए शासन द्वारा वेक्सीन लगवाई जा रही है जिसमे    सबसे पहले 65 से ऊपर फिर 45 से 59 और अब 18 से 44 के युवाओ को भी वेक्सीन लगने लगी है,वेक्सीन लगबाने से कोरोना महामारी से पीड़ित न  होने का 100% मौका है,देश मे करोड़ो डोज लगे चुके है इसलिए नगर के साथ -साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भी वेक्सीन लगबाने अब प्रशासनिक अधिकारी घर-घर जाकर प्रेरित करने लगे है ,कल घुवारा तहसीलदार रविशंकर शुक्ल भी कंचनपुर(कचरा) ग्राम पहुचे और आंगनबाड़ी,स्कूल और ग्राम पंचायत जाकर ग्राम की जनता को वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया बह बोले सभी को कोरोना वेक्सीन लगवाने चाहिए इससे अपने,परिवार के साथ-साथ ग्राम की जनता का भी कोरोना से बचाओ होगा,इसमें रोजगार सहायक मंजू राजा,शिक्षक देवीप्रसाद कुशवाहा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विनीता चौधरी,आशा कार्यकर्ता आराधना घोष,खिलाड़ी सिंह और ग्राम के लोग मौजूद रहे।