Translate

बुधवार, 4 मार्च 2020

बक्सवाहा में कलेक्टर का औचक निरीक्षण...तहसील में भड़के...जनपद में अधिकारियों की ली क्लास दिये दिशा निर्देश...छात्रों ने भी रखी महाविद्यालयी समस्या।

बक्सवाहा में कलेक्टर का औचक निरीक्षण...तहसील में भड़के...जनपद में अधिकारियों की ली क्लास दिये दिशा निर्देश...छात्रों ने भी रखी महाविद्यालयी समस्या।


//रूपेश जैन,रत्नेश रागी//

बकस्वाहा(छतरपुर)।  नवागत जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बुधवार को तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय, कम्प्यूटर शाखा, नकल शाखा, के अलावा तहसील कार्यालय परिसर में बने सभी कक्षो में होने वाले विभागीय कार्यो की जानकारी ली तो वही तहसील कार्यालय में राजस्व विभाग के विभिन्न लंबित प्रकरणों के निराकरण में हो रही देरी को लेकर तहसीलदार करन सिंह कौरव की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द प्रकरणों के निराकरण के आदेश दिए, साथ ही लंबित मामलों पर राजस्व आरआई शिवराज सिंह को जमकर फटकार लगाई।

● सभा कक्ष में बैठक कर दिये गए दिशानिर्देश।


जिसके बाद जनपद कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों से रुबरु होते हुए श्री सिंह ने विभिन्न लंबित प्रकरणों को निपटाने के दिशा निर्देश दिए।

●  NSUI ने रखी महाविद्यालय की समस्या।


NSUI के कार्यकर्ताओ ने एवं महाविद्यालयी छात्र छात्राओं ने कॉलेज निर्माण में बाधक बना अतिक्रमण हटाने को लेकर आवेदन देते हुए अपनी बात रखी तो वही कलेक्टर ने समस्या सुनने के बाद अगले पांच दिन में अतिक्रमण हटवाने की बात कही।

●  मीडिया से बात में बोले कलेक्टर साहब।


         

नवागत कलेक्टर श्री सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि मेने अभी सिर्फ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये हैं, एवं उसके बाद अगर उनकी कार्यशैली में सुधार नही होता तो कार्यवाही होगी तो वही स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग में जो हालात है उन पर उन्होंने कहा में डॉक्टर के प्रयास करूंगा,साथ ही शिक्षा में सुधार के लिए मेरी पहली प्रथमिकता होगी।