Translate

शनिवार, 7 मार्च 2020

सपना चौधरी का प्रोग्राम...युवक की जान पर पड़ा भारी...बाईक-कार की भिड़ंत में एक की मौत दो गंभीर।

सपना चौधरी का प्रोग्राम...युवक की जान पर पड़ा भारी...बाईक-कार की भिड़ंत में एक की मौत दो गंभीर।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। पथरिया में सपना चौधरी के प्रोग्राम से लौटने के दौरान नोरू मारा छापरी गांव के समीप बाइक एवं कार टकरा गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद करीब 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
 पथरिया मार्ग पर नोरू मारा छापरी गांव के समीप कार क्रमांक एमपी 20 एच सीएच 2602 तथा बाइक की टक्कर हो गई।
           बाइक सवार अजय पिता राघवेंद्र अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी बिजोरा खमरिया थाना नोहटा, उसका भाई दिनेश पिता राघवेंद्र अहिरवार उम्र 16 वर्ष  तथा राघवेंद्र अहिरवार उम्र 50 वर्ष बाइक पर सवार थे जिन्हें कार ने टक्कर मार दी. घटनास्थल पर  राघवेंद्र अहिरवार का पैर कट कर काफी दूर जा गिरा था।  घटना के बाद वाहन 108 से जिला अस्पताल लाया गया जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है इनमें से अजय की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई है। जिसका इलाज जारी है। घटनास्थल पर किस की मौत हुई है इसकी जानकारी पुलिस द्वारा ली जा रही है।
                               घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली में पदस्थ एएसआई रामअवतार पांडेय तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे,जिन्होंने घायलों का इलाज शुरू कराया एवं उनसे जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर जिसकी मौत हुई है उसकी पहचान राघवेंद्र अहिरवार निवासी बिजोरा खमरिया थाना नोहटा के रूप में की गई है।