//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र के बाजना खरीदी उपार्जन केंद्र पर पंजीयन करवाने वाले किसानों की गेहूं की खरीदी की जा रही हैं।
बाजना उपार्जन समिति में पदस्थ नोडल अधिकारी श्री जगदीश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि उपार्जन केंद्र पर सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कोई भी किसान रह सकते हैं हालांकि उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान अवश्य रखना होगा.
एवं प्रबंधक श्री शुक्ला ने बताया कि अब तक कुल 1221 क्विंटल गेंहू की खरीदी की जा चुकी है।