Translate

रविवार, 11 अप्रैल 2021

छतरपुर में प्रशासन ने चलाया रोको-टोको अभियान

ब्यूरो छतरपुर। लॉकडाउन शुरू होने के 24 घण्टे बाद छतरपुर शहर के छत्रसाल चौक पर कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा और पुलिसबल एवं कर्मचारियों के साथ हर आने-जाने वाले व्यक्तियों की रोका-टोकी करते हुए उनसे लॉकडाउन प्रभावशील होने के बावजूद निकलने पर जहाँ जरूरत मंद व्यक्तियों को जाने दिया तो वही बिना किसी कारण के निकलने वाले लोगों का चालान किया गया और उन्हें लॉक डाउन में नहीं निकलने की हिदायत दी।

लोगों को मास्क पहनने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और कोविड निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गाड़ी में सरपंच की नेम प्लेट लगाये बाहर निकलने पर ग्राम कुर्राहा के सरपंच का 500 रु का अर्थ दंड लगाया गया।

इस दौरान ADM, SDM, SDOP नगरपालिका छतरपुर CMO उपस्थित रहें