इन दिनों पर्यटकों के आर्कषण के केन्द्र बना है यह स्थान।
बुंदेलखंड में रानी दुर्गावती अभ्यारण के नाम से है मशहूर।
//खिलान पटैल//
जबेर(दमोह)। जिला दमोह अंन्तर्गत जबेरा तहसील के मुख्यालय रानी दुर्गावती अभ्यारण्य व वन परिक्षेत्र सिंग्रामपुर में बारिश शुरू होते ही पर्यटको की भीड़ उमडऩे लगी हैं।यहां भैंसा रेस्ट हाउस, निदान कुंड, नजारा पाइंट, सिंगौरगढ़ किला होने से लोग इस रविवार को अधिक संख्या में पहुंचे थे।
निदानकुंड क्षेत्र में पर्यटकों के लिए व्यवस्थाएं किए जाने के बाद भी पर्यटकों की संख्या बढऩे लगी है। जिसमें सैलानियों को बैठने सीमेंटेड, कुर्सियां, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं जलप्रपात निदानकुंड में की गई हंै।
इस रविवार को प्राकृतिक नजारा के लिए जबलपुर, कटनी, सागर, तेंदूखेड़ा, पाटन, मझौली, कंटगी व जबेरा के पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे।
रानी दुर्गावती अभ्यारण्य में वन्य प्राणी भी मिलते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में डास मच्छर के कारण यह सभी पलायन कर पहाड़ी क्षेत्र में चले जाते हैं, जिससे इस समय केवल प्रकृति के मनोरम दृश्य को निहारने ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
वन विभाग द्वारा निदानकुंड पहुंच मार्ग पर बैरियर बनाया गया है, जहां भ्रमण का शुल्क भी वसूला जाता है, लेकिन बाहर से आने वाले लोग सीधे पहाड़ी उतरकर निदानकुंड तक पहुंच जाते हैं।