Translate

रविवार, 23 मई 2021

खजुराहों। सफलता के 2 वर्ष में बदली क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर।

//राजीव शुक्ला//

खजुराहों(छतरपुर)। 2 वर्ष पूर्व आज के ही दिन खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से विजय प्राप्त कर श्री विष्णु दत्त शर्मा जी ने विकास की जो इबारत क्षेत्र के लिए लिखी वह निश्चित रूप से अपने आप में अतुलनीय है, जिसके अंतर्गत अगर हम बीते 2 वर्षों का उचित मूल्यांकन करे तो खजुराहो सहित आसपास के क्षेत्रों में जो अनवरत विकास कार्य हुए हैं वह अपने आप में एक उदाहरण हैं।

             वैसे तो अल्प समय में विकास कार्यों की एक लंबी फेहरिस्त है लेकिन अगर हम मोटा - मोटी नजर डालें तो खजुराहो के पर्यटन विकास हेतु जो प्रयास किए गए उसमें महत्वपूर्ण तौर पर एयर कनेक्टिविटी हो या रेलवे कनेक्टिविटी या फिर सड़क मार्गों का जाल बिछाया जाना तथा खजुराहो को देश के 17 आईकॉनिक सिटी में प्रथम स्थान पर लाकर यहां की विकास में एक नया आयाम लाकर जो गति प्रदान की है वह आने वाले सालों साल तक याद किए जाएंगे ।        

   कोरोना काल के दौरान खजुराहो संसदीय क्षेत्र अंतर्गत खासतौर पर राजनगर विधानसभा क्षेत्र के खजुराहो ,राजनगर, लवकुशनगर, चंदला एवं गौरिहार स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर टेक्निकल तौर पर मशीनरी एवं दवाइयों की आपूर्ति सहित एंबुलेंस व अन्य सुविधाएं प्रदान कर यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था में जहां सुधार हुआ है तो वही क्षेत्र के हैरान परेशान लोगों को खासतौर से कोरोना संक्रमित  लोगों को व्यक्तिगत तौर पर भी सांसद महोदय के द्वारा लोगों को तन मन धन से राहत पहुंचाने का काम किया गया ।                      लगातार अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ कर क्षेत्रीय लोगों के साथ तालमेल सहित सुख- दुख में उपस्थित होकर उनके प्रति पूरी संवेदना के साथ क्षेत्र के विकास में संलग्न होकर कार्य करना तथा कई ऐसे जो असमय ही काल के गाल समा गए उनके प्रति संवेदना सहित राहत राशि की व्यवस्था करना जैसे महत्वपूर्ण कार्य आपके द्वारा किए गए ।         

    वैसे तो खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी के द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कार्यक्रम जारी रहता है लेकिन अभी कुछ दिनों से कोरोना काल के दौरान उपस्थित न रह पाने के कारण वह लगातार मोबाइल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़े रहे तथा दिल्ली और भोपाल में रहने के बावजूद भी वह मन से पूरी तरह खजुराहो के साथ जुड़कर यहां के विकास हेतु दिल्ली- भोपाल में खजुराहो विकास की  संरचना तैयार कर कई विकास कार्यों को केंद्रीय मंत्रियों के द्वारा लाकर इस क्षेत्र को सौगात प्रदान की है  ।                                        

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी के संसदीय कार्यकाल के 2 वर्षीय बेहतरीन कार्यकाल को विपक्ष के लोग ना पचा पाए वह एक अलग विषय है, लेकिन स्वच्छ मानसिकता के साथ अगर देखा जाए तो इसमें किसी भी तरह की कोई राजनीति की बात नहीं है हम तो सिर्फ विकास की बात करते हैं क्षेत्र का जो विकास करें उसकी प्रशंसा तो बनती है चाहे वह जिस पार्टी का हो, राजनीति करने वाले राजनीति करते हैं लेकिन क्षेत्र की जनता को उनके मत के बदले विकास चाहिए जो खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी ने इमानदारी के साथ किया और बहुत कुछ इस क्षेत्र को 2 वर्षों में दिया तथा आने वाले 3 वर्षों में इससे भी कई गुना अधिक विकास हो ऐसी इस क्षेत्र की जनता की मंशा है, क्योंकि जब विकास होता है तो उसमें सभी को लाभ मिलता है चाहे वह किसी भी पार्टी ,जाति ,धर्म या पंथ का हो ।