//आशीष मिश्रा//
खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी के द्वारा लगातार जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के मद्देनजर चिकित्सीय सुविधाओं के तहत दवाइयां, मशीनरी, एंबुलेंस इत्यादि प्रदान करने के अलावा आज जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह को सांसद खजुराहो श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के द्वारा 200 ऑक्सीमीटर प्रदान किए गए । आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह , जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया एवं जयराम चतुर्वेदी के अलावा पूर्व जनपद अध्यक्ष मोनू यादव ने जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह , जिला चिकित्सा अधिकारी लखन लाल तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विजय पथोरिया को यह 200 ऑक्सीमीटर मीटर सौपे गए, इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि समोद शुक्ला, अशोक रायकवार, नत्थू सिंह चंदेल, दिनेश अग्निहोत्री एवं अरविंद रावत विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।