बिजावर(छतरपुर)। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य से विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं।
जिस क्रम में बिजावर अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल सिलाडिया ने ऐसे लोगों से अपील की है कि जो लोग स्वयं घर पर ही ऑक्सीमीटर या थर्मल स्कैनर का उपयोग कर रहे हैं वह उसकी जानकारी उक्त नंबर पर प्रेषित्र करें. जिसे डॉक्टर मॉनिटर कर लें जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर संबंधित को समय पर उपचार प्रदान किया जा सके।
अतः अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा जारी किये गए नंबर अनुविभाग बड़ामलहरा के लिए 07689252348 एवं अनुविभाग बिजावर के लिए 07608253223 है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है अतः ऐसे हालातों में हमें आवश्कयता है सहयोग, समन्वय की.
जिसके बाद ही हम कोरोना की इस लड़ाई में जीत सकेंगे इसलिए सहयोग आवश्य करें।