ब्यूरो सागर। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने शासन के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सागर एवं खुरई में रोजगार मेले आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले की बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए 6 अगस्त को सागर में एवं 13 अगस्त को खुरई में रोजगार मेला आयोजित किए जाएंगे ।जिसमें मध्य प्रदेश सहित देश की विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया गया है जहां बेरोजगार युवा युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान उपलब्ध होंगे ।उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में उपस्थित होने के लिए समस्त युवा युवतियों को अपने अपने शैक्षणिक दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा और उनकी योग्यता अनुसार संबंधित कंपनियों के समक्ष उपस्थित होकर रोजगार को चुनना होगा ।
उन्होंने बताया कि सागर एवं खुरई में आयोजित रोजगार मेला के लिए जिला रोजगार अधिकारी द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि सागर में रोजगार मेला महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय क्रमांक एक में आयोजित होगा ।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि सागर एवं खुरई में आयोजित रोजगार मेले में कोविड गाइडलाइन का अक्षरश पालन किया जावे और फिजिकल डिस्टेंस के हिसाब से व्यवस्था की जाए।