Translate

शुक्रवार, 4 जून 2021

बड़ामलहरा। सेवानिवृत्त हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का किया सम्मान।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग के नगर घुवारा में संचालित श्री वीर सहयोगी संस्थान द्वारा संचालित-जीवदया गौसेवा संस्थान के पदाधिकारियों व सहयोगियों ने श्री के. सी. जैन साहब का सम्मान किया जिन्होंने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर रहकर 38 वर्षों से अधिक गरीबों / किसानों तक अपने कार्यक्षेत्र के ग्राम-ग्राम जाकर उनको सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं को समझाया व पहुंचाया । 

आपने 18 मार्च 1983 से 31 मई 2021 तक शासकीय सेवा की । आप स्वभाव से सरल,मृदुभाषी,निर्विवाद व निर्विरोध कार्यशैली से निरंतर जनसेवा में संलग्न रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे । आपने पूर्ण ईमानदारी,मेहनत, और लगन  से अपने पद और दायित्वों का निर्वहन किया । आपकी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा जैन शिक्षा विभाग में अपनी सेवायें प्रदान कर रहीं हैं । आपका पूरा परिवार उच्च शिक्षित और सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी है । 

श्री वीर सहयोगी संस्थान द्वारा संचालित जीवदया गौसेवा संस्थान घुवारा में श्री के.सी.जैन साहब ने सपरिवार पधारकर गौशाला स्थित गौवंश की व्यवस्थाओं को देखा और गौशाला समिति व सहयोगियों को मार्गदर्शन प्रदान किया । वहीं गौशाला संचालक,समाजसेवी, पत्रकार रविन्द्र जैन रवि ने सेवानिवृत्त हुए जैन साहब का माला पहनाकर सम्मान किया, डॉक्टर अरुण जी ने उनको श्रीफल समर्पित किया, सुनील कुमार जी बारौ,पुष्पेन्द्र जी सेसई,अजयकांत जी शास्त्री, अनीश जी शास्त्री मबई,पर्वत कुशवाहा ने तिलक लगाकर उनका स्वागत सम्मान कर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद से सेवानिवृत्ति उपरांत उनकी लम्बी सेवावधि की सराहना करते हुए, उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद और धर्ममय जीवन हेतु मङ्गल शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए , जीवदया गौसेवा संस्थान से सदैव जुड़कर संस्था का सहयोग एवं मार्गदर्शन करने हेतु निवेदन किया।