//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। स्थानीय जैन समाज ने गुरुवार की शाम एस डी एम कार्यालय पहुचकर अनूप मंडल की गतिविधियों के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम का बड़ामलहरा एस डी एम वी के आनंद को ज्ञापन सोपा है साथ ही ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि अनूप मंडल की धर्म एवं समाज विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए साथ ही उसके कृत्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं कड़ी कार्यवाही की जाए
ज्ञातव्य है कि अनूप मंडल द्वारा यह प्रचारित किया जाता रहा है विश्व एवं भारत में बनिया , जैन साधु ओर जैनो के भगवान काला जादू करके अकाल लाते है बाढ़ लाते है बीमारियाँ लाते है स्वाइन फ्लू एड्स मलेरिया लकवा व टाइफाइड आदि की उत्पत्ति इन्होंने ही की है अब उनका दावा है कि कोरोना विषाणु जैसी वैश्विक महामारी भी इनके द्वारा ही लाई गई है जैनो के कारण ही भूकम्प आते है इनके कारण ही बाढ़ आती है ओर इनके कारण ही आतंकवादी हमले होते है ग्लोबल वार्मिग का ही यही कारण है यद्धपि इनकी कल्पना करना भी अटपटी बात है व अनूप मंडल लगातार ऐसा दुष्प्रचार करके गांव गांव में लोगो को जैन बनियो के विरुद्ध विद्रोह व हिंसा के लिए उकसाने का कार्य कर रहा है ज्ञापन मैं कहा गया है जैन मुनिगण सदैव पैदल विहार करते है ओर पिछले करीब 10 वर्षो में गुजरात राजस्थान व महाराष्ट्र आदि राज्यो में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 150 से अधिक जैन साधुओं की मृत्यु हुई है इन दुर्घटनाओं में अनूप मंडल का हाथ होने से इनकार नही किया जा सकता है अतः इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए ताकि सच्चाई दुनिया के सामने आ सके एवं इस संगठन व इसकी गतिविधियों पर पूरे देश में रोक लगाई जाए
ज्ञापन सौपने बालो में द्रोण प्रांतीय नवयुवक सेवा संघ के अध्यक्ष पंकज जैन सिंघई , महामंत्री भाग चंद्र जैन सतपारा, ऑडिटर पंडित जिनेंद्र जैन सिंघई , भारतीय जैन मिलन के मंत्री संदीप जैन फौजदार, प्रमोद जैन गट्टू , अभय कुमार जैन पत्रकार , कमल कुमार जैन सूरजपुरा, संजीव , महेंद्र जी , पंडित शशांक जैन सिंघई सहित जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।