Translate

गुरुवार, 3 जून 2021

बक्सवाहा। अनोप मंडल के दुष्प्रचार पर रोक लगें साथ ही कराई जाये CBI जांच, सौप ज्ञापन।

//आशीष चौरसिया//

बकस्वाहा(छतरपुर)। भारतीय जैन मिलन,क्षेत्र क्रमांक 10 की शाखा बक्सवाहा के द्वारा माननीय तहसीलदार महोदय को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया ज्ञापन में अनोपमंडल के द्वारा जैन समाज के प्रति अनर्गल आरोप लगाकर जैन धर्म की निंदा की जा रही है अनोप मंडल की इस दुष्प्रचार के खिलाफ सीबीआई जांच कर अनोप मंडल के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन दिया गया ।

ज्ञापन देने में वीरेंद्र सिंघई , सुकमाल जैन (गोल्डी) , पंकज बन्ना , शैलेश जैन , भानु जैन , प्रतीक जैन , मुकेश जैन आदि लोग उपस्थित रहे ।