//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा नगर परिषद के सार्वजनिक शौचालय में नियमित रूप से सफाई न होने से नगर परिषद सहित चारों और गंदगी का आलम पडा रहता है जिससे व आम जानता जाती है आपने काम के लिए नगर परिषद के शौचालय जाने में असुविधा होती है वहीं गंदगी होने से चारों और बदबू फैलती रहती है और उसी शौचालय मे शराबियो शराब पीने का अड्डे बना लिया है सबसे महिला को भी अगर किसी को लघु शंका या शौच के लिए जाना है , तो वही गंदगी शराब के खाली बोतलें देख कर वहा से लौट आ जाते हैं यहां गंदगी होने के कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर पाते , आने जाने वाले को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं गंदगी और शराब की बोतल के कारण यहां संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है घुवारा नगर परिषद सीएमओ राजेश कुमार खटीक की लापरवाही से शौचालय की सफाई नहीं कराई जाती है जिससे शौचालय के साथ गांव की नालियों में गंदगी ही गंदगी फैली हुई है बता जा रहा है की जहां सफाई कर्मचारियों के साथ साथ कचड़ा उठाने शासन ने यहां पर कचड़ा गाड़ी भी उपलब्ध कराई है लेकिन सफाई को लेकर गंभीर नहीं है शासन द्वारा नगर परिषद घुवारा स्वच्छता के लिए हर वर्ष बजट ही आता है और स्वच्छ भारत अभियान के तहत शासन ने हर ग्राम पंचायत में एव नगर परिषद मै भी स्वच्छता परिसर बनवाए हैं लेकिन के स्वच्छता परिसर में नियमित रूप से सफाई नहीं होती है जिससे चारों ओर गंदगी का आलम पडा रहता है।
इस संबंध मे घुवारा नगर परिषद सीएमओ राजेश कुमार खटीक जी को काँल किया तो काँल नही उठाया।