//मनीष लोधी//
मढ़देवरा(छतरपुर)। बक्सवाहा ब्लॉक के ग्राम मडदेवरा में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के युवाओं ने बुधवार को उत्साह के साथ कोरोना का टीका लगवाया।
जिसमे समुदायिक उप-स्वास्थ्य केंद्र मढ़देवरा में पदस्थ महिला डॉक्टर प्रभा सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के कुल 130 युवाओं का टीकाकरण हुआ है तो वहीं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 100 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
अतः इस प्रकार आज वेक्सीन के कुल 230 डोज लगाए गए है।