प्रेशर कुकर फटने से पांच लोग घायल।
//सत्यम दुबे//
सुरखी(सागर)। जिले के सुरखी थाना अंतर्गत ग्राम तालग्वारी मे जब महिलायो खाना बना रही थी इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ प्रेशर कुकर फट गया।जिससे वहां मौजूद तीन बच्चे और दो महिलाये घायल हो गई तत्काल इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे EMT डॉक्टर ओम प्रकाश ने तत्काल घायलों का प्राथमिक उपचार किया और 108 सुरखी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ गए।
जहां तीनों घायलों का इलाज कर दो घायलों को सागर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
घायलों के नाम वर्षा पति संतोष रैकवार 35 वर्ष मालती पति प्रेम नारायण रैकवार 30 वर्ष दीपाली पिता प्रेम नारायण रैकवार 8 वर्ष निवासी तालग्वारी थाना सुरखी बताए गए।