//रत्नेश रागी//
ब्यूरो छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री सचिन शर्मा द्वारा जिले के विभिन्न थानों में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध एवं फरार 9 अपराधियों को गिरफ्तार कराने पर नगद इनाम की घोषणा की गई है। इसमें अज्ञात 8 तथा 1 ज्ञात अपराधी शामिल है। जानकारी के अनुसार रमेश तनय तनका अहिरवार निवासी उदयपुरा पर 2 हजार रूपए तथा 8 अज्ञात अपराधियों पर 1-1 हजार रूपए के इनाम की राशि घोषित की गई।