Translate

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

घुवारा। भगवा थाना पुलिस ने हत्या के लिए प्रताड़ित करने बाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरापट्टी में विगत कुछ दिनों पहले एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया था जिस पर बुधवार को भगवा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया उक्त बीट प्रभारी  सहायक उप निरीक्षक बलवन्त सिंह ने ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया थाना क्षेत्र के ग्राम पुरापट्टी मै विगत दिनों पहले शादीशुदा महिला सोमवती आदिवासी की मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लेने से मौत हो गई थी जिस पर मामला संदिग्ध होने पर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया था 

छतरपुर डी आई जी विवेक राज सिंह , छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में बड़ामलहरा एस डी ओ पी राजाराम साहू के मार्गदर्शन मैं भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा के नेतृत्व  में मामले की विवेचना करने पर एवं मेडिकल जांच के आधार पर महिला का पति भगवान दास आदिवासी महिला को प्रताड़ित करता था जिसके चलते महिला ने मिट्टी का तेल डालकर अपने आप को आग के हवाले कर लिया था जब पुलिस ने मृतक महिला के पति से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कुबूल किया जिस पर भगवा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 114/21 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के अंतर्गत मृतक महिला का पति भगवान दास आदिवासी पिता नन्हे आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी पुरापट्टी पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी कल बुधबार के दिन आरोपी के गाँव में घूमने की सूचना पुलिस को मुखबिर सूचना तंत्र के माध्यम से प्राप्त हुई जिस पर सक्रियता दिखाते हुए भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा के नेतृत्व थाना स्टाप ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया उक्त कार्यवाही में भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा , उप निरीक्षक धर्मेंद उपाध्याय , सहायक उप निरीक्षक बलवन्त सिंह , प्रधान आरक्षक इशाक खान आरक्षक अक्षय तिवारी ,  सुरेश कुमार बालकदास राजपूत  सहित थाना स्टाप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।