Translate

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

बाजना। घर के पीछे रखे ट्रैक्टर में लगी आग...टैक्टर मालिक ने बाजना थाना में दर्ज कराई शिकायत।

//सत्यम खरे,नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)।  बाजना थाना परिक्षेत्र अंतर्गत बाजना में ही गत  रात्रि करीब 2 बजे घर के पीछे रखे ट्रेक्टर में किसी ने आग लगा दी, जिसे टैक्टर मालिक के पड़ोसी ने देख लिया और टैक्टर मालिक को इसकी सूचना दी।

जिसकी सूचना मिलते ही मालिक ने टैक्टर में लगी आग को तत्काल  बुझाया एवं आज बाजना थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं ट्रैक्टर मालिक लक्ष्मन राय ने बताया कि हम रात में घर पर सो रहे थे तभी रात में 2 बजे के आस-पास ट्रैक्टर में आग लग गई, हमें सूचना मिलते ही हमने आग बुझाई, और बाजना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तो वही मामले पर बाजना थाना प्रभारी श्री टीकाराम कुर्मी ने बताया कि ट्रैक्टर में आग लगने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है. जिसका बाजना थाने में आगजनी क्रमांक 03/21 है एवं मामले की जांच की जा रही है।