Translate

सोमवार, 26 जुलाई 2021

बक्सवाहा। भुजपुरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी।



//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजपुरा में आज सोमवार को एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय युवक सुनील लोधी ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक आर्थिक स्थिति के चलते परेशान था जिस कारण से उसने यह कदम उठाया है।

तो वहीं घटनास्थल पर पहुँचकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।