//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। हत्या का प्रयास करनें वाले आरोपियों ने गवाह बदलनें का दबाव बनाने के लिए एक ग्रामीण की मारपीट कर दी। रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार, रामचरण पिता हरिराम यादव (35) निवासी ग्राम क्वायला थाना बाजना की रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने राजू यादव व गोरेलाल यादव निवासी क्वायला के विरुद्ध मारपीट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया। फरियादी ने बताया कि, वह मूंग फसल की कटाई के लिए मजदूर तय करनें गांव में गया था। घर लौटते समय रास्ते में गोरेलाल व राजू यादव मिले और गवाही बदलने का दबाव बनानें लगे।
जिसको लेकर आरोपियों ने फरियादी की मारपीट कर दी। घटना रात 8 बजे के आसपास की बताई गई है। बताया जाता है कि, आरोपियों के विरुद्ध 2 वर्ष पूर्व धारा 307 अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मामले में फरियादी रामचरण व उसकी पत्नि ज्योति यादव साक्षी है। घटना की रिपोर्ट पर बाजना थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 323, 504, 34 आईपीसी अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया।