Translate

सोमवार, 2 अगस्त 2021

बक्सवाहा। आकाशीय बिजली गिरने से 10 वर्षीय बालक की हुई मौत।



//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौरई में आकाशीय बिजली गिरने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत की दुखद-खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय गणेश पिता पंचम आदिवासी उम्र 10 वर्ष निवासी ग्राम सौरई है. 

जो अपने गांव में स्कूल के पास खेल रहा था तभी पानी गिरने से वह स्कूल के नजदीक बैठ गया. जिसके बाद आकाशीय बिजली गिरने से बालक बिजली की चपेट में आ गया. जिसे गंभीर हालत में आज बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।