Translate

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

दमोह। जिले की पारेषण क्षमता में बढ़ोतरी...बटियागढ़ 132 केव्ही सब स्टेशन में स्थापित किया गया 50 एमव्हीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर।



//विनोद उदेनिया//

बटियागढ़(दमोह)। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने जिले के अंतर्गत 132 केव्ही  सब स्टेशन बटियागढ़ में 50 एमव्हीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है जिससे बटियागढ़ की स्थापित क्षमता बढ़कर 90 एमव्हीए की हो गई है इससे बटियागढ़ सबस्टेशन से निकलने वाले फीडरों पर उचित गुणवत्ता व निर्धारित वोल्टेज में विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। बटियागढ़ क्षेत्र में कृषि और घरेलू विद्युत मांग बढ़ने के कारण 132 केव्ही उपकेंद्र बटियागढ़ में एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की आवश्यकता महसूस की गई जिसे ध्यान में रखकर ट्रांसमिशन कंपनी ने बटियागढ़ में नया अतिरिक्त 50 एमव्हीए का ट्रांसफार्मर लगाकर जिले की पारेषण व्यवस्था को और मजबूती प्रदान की है इस ट्रांसफार्मर के लगने से दमोह जिला की पारेषण क्षमता बढ़कर 853 एमव्हीए की हो गई है। 

•  16 जून 1967 में पहला सब स्टेशन बना था दमोह में।

            मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के जमाने से ही विद्युत पारेषण का एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। 16 जून 1967 को दमोह जिले का पहला अति उच्च दाब सबस्टेशन जिला मुख्यालय दमोह में ही स्थापित हुआ था 12.5 एमव्हीए क्षमता के साथ 132 केव्ही सब स्टेशन दमोह जब ऊर्जीकृत हुआ था तो उस समय दमोह से छतरपुर,टीकमगढ़ जिले तक विद्युत आपूर्ति होती थी। वर्तमान में दमोह जिले में 220 किलो वोल्टेज स्तर का एक उपकेंद्र तथा 132 किलो वोल्टेज स्तर के 6 सब स्टेशन स्थापित है दमोह जिले की कुल ट्रांसफॉरमेशन क्षमता 220 केव्ही साइड 320 एमव्हीए है तथा 132 केव्ही साइड 533 की हो गई है दमोह जिले में जिला मुख्यालय दमोह में 220 केव्ही का एक उपकेंद्र जिसकी क्षमता 220 केव्ही साइड 320 एमव्हीए तथा 132 केव्ही साइड 100 एमव्हीए की है। दमोह में ही आधी शताब्दी से ज्यादा पुराने अति महत्वपूर्ण और बेहद संवेदनशील 132 केव्ही के उपकेंद्र की क्षमता 90 एमव्हीए की है इसके अतिरिक्त दमोह जिले को 132 केव्ही सब स्टेशन तेंदूखेड़ा 50 एमव्हीए, 132 केव्ही सब स्टेशन हटा 113 एमव्हीए, 132 केव्ही सब स्टेशन तेजगढ़ 90 एमव्हीए, 132 केव्ही सब स्टेशन पटेरा 50 एमव्हीए तथा 132 केव्ही सब स्टेशन बटियागढ़ 90 एमव्हीए क्षमता के साथ विद्युत आपूर्ति की जाती है मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अंतर्गत सागर वृत्त के सागर परीक्षण संभाग के 132 के.व्ही. उपकेन्द्र बटियागढ़ में इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के कार्य में अति मुख्य अभियंता श्री भीकम सिंह के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता श्री एम. वाई. मंसूरी, सहायक अभियंता(परीक्षण) श्री विलास गवांङे, श्री बी.के. साहू, कनिष्ठ अभियंता श्री पी. आर. मरावी और श्री विश्वकर्मा के अलावा तकनीकी स्टाफ श्री प्रजापति व श्री कमल चैरसिया एवं समस्त 132 के. व्ही. उपकेन्द्र बटियागढ़ की टीम का योगदान रहा।