//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। कलेक्टर छतरपुर श्री शीलेन्द्र सिंह एवं उपसंचालक सह परियोजना संचालक (आत्मा) जिला छतरपुर श्री मनोज कश्यप के दिशा-निर्देशों के पालन में किसानों के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित विकास खण्ड बक्स्वाहा में आत्मा परियोजना के अंतर्गत एस.ए.डी.ओ.व बी.टी.एम. बक्स्वाहा डॉक्टर डी.पी.चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम सैंड़ारा- मानकी के किसानों के द्वारा कई नवाचार किये जा रहे हैं। आत्मा परियोजना से प्रदाय (सिंजेंटा कम्पनी का बीज)स्वीट कार्न किस्म सुगर-75 के प्रदर्शनों की बोनी करके नवाचार किया जा रहा है। मूंगफली किस्म जे.एस.एस. पी.-36 के साथ स्वीट कार्न सुगर -75 की बोनी करके इंटरक्रापिंग का नवाचार भी किया जा रहा है।इसी प्रकार उड़द किस्म इन्द्रा प्रथम के प्रदर्शनों की बोनी की गयी है। सभी प्रदर्शनों की बोनी कतारों में की गई है तथा कतार से कतार व पौध से पौध की दूरी मेंटेन की गयी है। प्रदर्शनों की बोनी करने वाले किसानों में सुषमा सोनी, मधु सोनी,भागीरथ सोनी ने मूंगफली, दिनेश सोनी,माखन सोनी, अमृता सोनी उड़द, मधु सोनी,सुषमा सोनी,रानी सोनी,मीरा सोनी,प्रीतेश सोनी ने स्वीट कार्न व संतोष सोनी ने फार्म फील्ड स्कूल अचीवर कृषक के रूप में 1 हेक्टेयर का उड़द किस्म इंदिरा प्रथम की बोनी की है। सभी प्रकार के प्रदर्शनों की बोनी कतारों में रिज-बेड पद्धति से बहुत ही सुन्दर तरीके से की गयी है। किसानों द्वारा डॉक्टर डी.पी. चौबे के मार्गदर्शन में स्वीट कार्न में अधिक उत्पादन लेने के लिए बोनी के एक माह बाद पौधौं की जड़ों के पास उर्वरक मिश्रण की टाप ड्रेसिंग की गई। उर्वरक मिश्रण में यूरिया 15 किलोग्राम,जिंकसल्फेट 10 किलोग्राम,सिंगल सुपर फास्फेट 15 किलोग्राम व डी.ए.पी. 10 किलोग्राम प्रति एकड़ के दर से पौधौं में दिया गया। एस.ए.डी.ओ. व बी.टी.एम. डॉक्टर डी. पी. चौबे ने किसानों को सामयिक सलाह देते हुए आयोजित किये गये प्रदर्शनों का अन्य किसानों को अवलोकन कराने का आग्रह किया ताकि वे भी अनुकरण कर लाभ ले सकें।